Dehradun: समिति में नए सदस्यों की नियुक्ति, मंत्री भी शामिल

Update: 2026-04-24 04:42 GMT

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय ने कार्यमंत्रणा समिति के लिए दो सदस्यों को नामित किया है। संसदीय अनुभाग की ओर से गुरुवाार को इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

उप सचिव (लेखा) हेम चंद की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल को समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सहदेव सिंह पुंडीर को भी कार्यमंत्रणा समिति में शामिल किया गया है। अधिसूचना के साथ ही यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Tags:    

Similar News