Dehradun: सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की अपील

Update: 2026-03-23 12:54 GMT

देहरादून: कांग्रेस नेता और विधानसभा में प्रतिपक्षी यशपाल आर्य ने धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर राज्य सरकार से पूरे कार्यकाल का विस्तृत श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी उपलब्धियों के साथ प्रदेश की वास्तविक स्थिति भी जनता के सामने स्पष्ट करनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने साेमवार काे एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याएं गंभीर बनी हुई हैं, जबकि पलायन, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। भूमिधारी अधिकार, आपदा प्रबंधन और पुनर्वास भी सरकार की कमजोर कड़ी है। उन्होंने सरकार से महंगाई नियंत्रण, रोजगार सृजन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुधार, पलायन रोकने, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई सहित आठ प्रमुख मुद्दों पर स्पष्ट जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही में विश्वास रखती है, तो उसे बिना विलंब श्वेत पत्र जारी कर सभी सवालों का तथ्यात्मक उत्तर देना चाहिए।

यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता अब केवल घोषणाओं और प्रचार से संतुष्ट नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर परिणाम देखना चाहती है। उन्हाेंने जोर देते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि वह जनहित के इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ईमानदार समीक्षा प्रस्तुत करे और भविष्य की स्पष्ट कार्ययोजना भी सार्वजनिक करे, ताकि जनता के विश्वास को कायम रखा जा सके।

Tags:    

Similar News