सड़क पर डाल दिया मलबा, छः लोगो पर केस दर्ज़

यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया

Update: 2022-05-26 10:44 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अल्मोड़ा: मोटरमार्ग किनारे निर्माण सामग्री डालकर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने वाले छह भवन स्वामियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। उनसे कुल 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं भविष्य में नियमों की अवहेलना न करने की सख्त हिदायत दी गई।मुख्यालय के विभिन्न मोटरमार्गों में लगातार लोग सड़क किनारे भवन निर्माण सामग्री उतार रहे हैं। ऐसे में आधे से अधिक सड़क सामग्री से घिर रही है। कई बार इससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है। वाहन चालकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह निर्माण सामग्री से लग रहे जाम के कारण लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। सड़क में पड़ी सामग्री के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही है। दुपहिया वाहन को कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं।

इधर, बुधवार को धारानौला चौकी प्रभारी संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया। दुगालखोला, अफसर कालोनी, राजपुरा रोड के किनारे जगह-जगह रेत, ईट, पत्थर, सरिया आदि भवन निर्माण सामग्री पड़ी पाई गई। पुलिस ने छह भवन स्वामियों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। 60 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए।
सोर्स-जागरण 
Tags:    

Similar News