Nainital में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, मौसम हुआ सुहाना

"मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम खराब रहने का अनुमान जताया"

Update: 2025-05-09 13:20 GMT

नैनीताल: सरोवर नगरी में दिन में कई बार घने बादलों ने डेरा डाला, जबकि शाम को तेज हवाएं चली। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव गुरुवार को भी देखा गया।

घने बादल सुबह से आसमान में डेरा डाले रहे। इस बीच सूर्यदेव ने कई बार दर्शन दिए। दिन का तापमान सामान्य बना रहा। दिन ढलने के बाद तेज हवाएं चलने लगी और बादल भी गरजने शुरू हो गए। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

Tags:    

Similar News