सीएम धामी ने सफर के दौरान परखी सड़क की स्थिति
सड़क मार्ग पर पहुंचे धामी, निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं
गोपेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क मार्ग से देहरादून जाते समय रास्ते में सड़क का निरीक्षण करते हुए नजर आए। जीवीके हेलीपैड से रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क मार्ग का जायजा लिया। इसके बाद श्रीनगर चुंगी के पास मंगल सिंह की चाय की दुकान पर रुककर स्थानीय लोगों के साथ चाय पी। मुख्यमंत्री के इस ठहराव के दौरान सड़क निरीक्षण के साथ आम लोगों से उनका सहज संवाद भी चर्चा में रहा।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकान पर बैठकर चाय पी और बच्चियों, नागरिकों तथा अधिकारियों को स्वयं चाय परोसी। उन्होंने दुकानदार और स्थानीय लोगों से आत्मीय बातचीत भी की। अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए।
मुख्यमंत्री का सड़क मार्ग से सफर करना और इस दौरान निरीक्षण करना सड़क व्यवस्था की स्थिति परखने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा। श्रीनगर चुंगी पर स्थानीय दुकानदार मंगल सिंह की दुकान पर मुख्यमंत्री का रुकना छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करने की पहल के रूप में भी देखा गया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ चाय साझा कर लोकल फॉर वोकल का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की सहजता से दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों में उत्साह दिखाई दिया।