Champawat: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार, मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई

Update: 2025-10-16 11:59 GMT

चंपावत: मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न, पेपर लीक, वोट चोरी और प्रेस कर्मियों के साथ अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घेराव से पहले ही हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली टनकपुर पहुंचाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है। उनका कहना था कि महिला सुरक्षा और पेपर लीक जैसे मामलों में सरकार की नाकामी जनता के विश्वास पर चोट है। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस के साथ अभद्र व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

गिरफ्तारी देने वालों में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद बड़ेला, विधानसभा अध्यक्ष नीरज मिश्रा, पूर्व सभासद अमित भट्ट, संजय अग्रवाल, आसिफ, राहुल राज, मयूर बिष्ट, एडवोकेट शाहवेज़ अंसारी, अमन रावत, खीम सिंह रावत, सतीश पांडेय, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमित जोशी, पूर्व कोषाध्यक्ष साहिल गिरी, हरीश शर्मा, विकास शर्मा, राज गंगवार, आदिल, योगेश गुप्ता और शहरोज सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Tags:    

Similar News