Chamoli: शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Update: 2024-10-10 07:13 GMT
Chamoli चमोली: आज हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया भी कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी। आज साल का अंतिम कीर्तन किया जाएगा। इसके साथ ही दोपहर साढ़े 12 बजे अंतिम अरदास भी पढ़ी जाएगी। जिसके बाद दोपहर एक बजे कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
आज शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट बंद हो जाएंगे। आज दोपहर साढे़ 12 बजे हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे में इस साल की अंतिम अरदास पढ़ी जाएगी। अरदास पढ़ने के बाद दरबार साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सोवित किया जाएगा। जिसके बाद हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
आज किया जाएगा साल का अंतिम कीर्तन
आपको बता दें कि आज हेमकुंड साहिब में साल का अंतिम कीर्तन किया जाएगा। दरबार साहिब में पुणे के सुरिंदरपाल सिंह और उनका जत्था साल का अंतिम कीर्तन करेंगे। इस दौरान गढ़वाल स्काउट और पंजाब के बैंड भी वहां मौजूद रहेगा। कपाट बंद होने के दौरान 2,500 से अधिक श्रद्धालु दरबार साहिब में मौजूद रहेंगे।
स साल दो लाख 37 हजार श्रद्धालुओं ने चेका माथा
गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया इस साल पिछले साल की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि इस साल दो लाख 37 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। कपाट बंद होने से एक दिन पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को हेमकुंड साहिब पहुंचे थे। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
Tags:    

Similar News

-->