Chamoli: पातालगंगा पर पहाड़ी से गिरा कार के ऊपर पत्थर, एक महिला की मौत, दो घायल

Update: 2025-06-23 13:41 GMT
Chamoli चमोली: बदरीनाथ हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. सोमवार को पातालगंगा के पास पहाड़ी से एक पत्थर कार के ऊपर आ गिरा. हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई. जबकी पति और बच्चा घायल बताए जा रहे हैं.
 बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा कार के ऊपर पत्थर
हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है. बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा के पास पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर भरभराकर कार के ऊपर आ गिरा. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से पीपलकोटी अस्पताल पहुंचाया.
हादसे में एक महिला की मौत, दो घायल
हादसे में हरियाणा निवासी महिला की मौत हो गई है. जबकि पति और बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. चमोली के डीएम संदीप संदीप तिवारी ने बताया कि बारिश के बाद से ही हाईवे पर मलबा आने से जगह-जगह आवाजाही खतरनाक बनी हुई है.
Tags:    

Similar News