हरिद्वार में कैबिनेट की बैठक शुरू, सीएम धामी कर रहे अध्यक्षता
हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना
हरिद्वार: हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) के सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मुख्य सचिव और शासन के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
मंत्रिमंडल की बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर राज्य की नजरें टिकी हैं।