पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को झटका लगेगा: हरीश रावत

Update: 2026-03-15 15:07 GMT
Haridwar हरिद्वार:(उत्तराखंड) में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह तैयार है और इन चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
मीडिया से बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में भाजपा के मनसूबे ध्वस्त होंगे और पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों और कामकाज से नाराज है, जिसका असर चुनावी नतीजों में देखने को मिलेगा। रावत ने दावा किया कि कांग्रेस को कई राज्यों में जनता का समर्थन मिल रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव में जाएगी और पार्टी को उम्मीद है कि मतदाता बदलाव के पक्ष में फैसला देंगे।
Tags:    

Similar News