अवैध खनन को लेकर बीजेपी नेता की हत्‍या, फोर्स तैनात

एसओजी सहित कई टीमें जुटी

Update: 2022-05-14 12:24 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :शनिवार की सुबह किच्छा तहसील के शांतिपुरी नंबर तीन में खनन के रास्ते को लेकर हुए विवाद में बीजेपी मंडल महामंत्री संदीप कार्की (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. गोली मारने वाला मृतक का दोस्त था और घटना के बाद अपने भाई के साथ मौके से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी फौज की नौकरी छोड़कर खनन के कारोबार में कूदा था और अपनी छवि दबंग बनाये रखता था.

वहीं, भाजपा नेता संदीप की मौत की खबर के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है. घटना की सूचना पर तमाम थानों की फोर्स सहित एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली है. एसएसपी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस भी बंधाया और जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ ही कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया. आरोपियों की तलाश में एसओजी सहित कई टीमें जुटी हैं.
Tags:    

Similar News