Almora: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा में निकाली तिरंगा यात्रा, माहौल हुआ देशभक्तिमय
देशभक्ति के नारों से गूंजा अल्मोड़ा, भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा उत्साह
अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा की ओर से गुरुवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, पार्षदों, व्यापारियों और नगरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। यात्रा के दौरान अल्मोड़ा की सड़कों पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। मार्ग में स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगा लहराते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक अल्मोड़ा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सिकंदर पवार, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, जिला मंत्री मनोज जोशी, मनोज सनवाल, मनीष जोशी, ठाकुर संदीप सिंह तथा तिरंगा यात्रा संयोजक दिनेश मठपाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।