देहरादून: टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं।
घायलों को रेस्क्यू कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। घायलों में 3 साल की बच्ची समेत 13 लोगों की पहचान हुई है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे मुनि की रेती थाना क्षेत्र के गूलर के पास हुआ। बस हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पुल से नीचे छोटी नदी में गिर गई। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
Tags: