हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों और पुलिस लाइन से पहुंचे पुलिसकर्मियों से एसएसपी ने उनकी कुशलक्षेम जानी और समस्याओं की जानकारी ली। अपने स्तर से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

सम्मेलन के अंत में एसएसपी ने ड्यूटी के दौरान बेहतर कार्यक्षमता का प्रदर्शन करने, जटिल अपराधों के अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और जनहित में सराहनीय कार्य करने वाले 32 पुलिसकर्मियों को अगस्त माह के ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ के लिए सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि ऐसे कार्मिकों का कार्य अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

झांकियों में पुलिस दूरसंचार प्रथम, फायर सर्विस द्वितीय

जन्माष्टमी पर्व के दौरान पुलिस लाइन रोशनाबाद में विभिन्न थानों और शाखाओं की ओर से लगाई गई झांकियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रभारियों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में पुलिस दूरसंचार ने प्रथम, फायर सर्विस ने द्वितीय और थाना सिडकुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को एसएसपी की ओर से नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

इन 32 कार्मिकों को मिला ‘मैन ऑफ द मंथ’ सम्मान

कलियर मेला सेल से हेड कांस्टेबल जय प्रकाश, हेड कांस्टेबल संजयराम, कांस्टेबल सचिन और होमगार्ड शेखर सैनीय कोतवाली नगर से कांस्टेबल आशीष अधिकारीय श्यामपुर से एएसआई रविंद्र गौड़, हेड कांस्टेबल विकास भट्ट और कांस्टेबल सुशील चौहानय कनखल से एएसआई मुन्ना नेगी, कांस्टेबल करम सिंह और कांस्टेबल नवीन क्षेत्रीय ज्वालापुर से कांस्टेबल अर्जुन चौहानय बहादराबाद से कांस्टेबल पंकज बिष्टय रानीपुर से महिला उपनिरीक्षक संदीपा भंडारीय सिडकुल से हेड कांस्टेबल संजयय गंगनहर से हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ताय मंगलौर से उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला और एएसआई श्याम बाबूय कलियर से हेड कांस्टेबल भादूराम वर्माय लक्सर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहानय सीआईयू रुड़की से कांस्टेबल राहुल नेगीय सीपीयू हरिद्वार से उपनिरीक्षक विनोद चौहानय यातायात हरिद्वार से एएसआई बिरेन्द्र पांडेय और होमगार्ड मदनपालय महिला सुरक्षा हेल्पलाइन से महिला होमगार्ड सोनियाय जल पुलिस से उपनिरीक्षक इखलाख और हेड कांस्टेबल विशाल सिंहय फायर स्टेशन मायापुर से फायरमैन मातबर सिंहय स्थायी अभिसूचना इकाई से उपनिरीक्षक फरमान अलीय पुलिस दूरसंचार से मुख्य आरक्षी आशीष कुमार तथा पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक भारत सिंह रावत और हेड कांस्टेबल नरेश को सम्मानित किया गया।

Tags: