फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में उच्चतापीय लाइन का करंट लगने से युवक की मौके पर हुई मौत
थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली में आलू के बोरे लादते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। थाना सिरसागंज क्षेत्र के बझोरा निवासी दीपू (19) पुत्र अमरपाल शनिवार को गांव में ही ट्रैक्टर ट्राली में आलू के बोरे लाद रहा था। बताया जाता है कि तभी अचानक बोरे लादते समय वह ट्राली के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से दीपू की मौत हो गयी। हादसा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलते ही परिजन व थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी है। दीपू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया हुआ है।