गोरखपुर। गोरखपुर जिल में कैंपियरगंज इलाके के मोदीगंज तिराहे पर डबल डेकर बस की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को साइकिल सवार कमलेश प्रजापति (22) की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त सोनू प्रजापति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के गजरहिया गांव निवासी सोनू प्रजापति अपने दोस्त कमलेश के साथ साइकिल से जा रहे थे। मोदीगंज तिराहे के पास बस की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पर कमलेश को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे घायल को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल का उपचार चल रहा है।