आई लव यू लिखकर युवक ने किया सुसाइड

Update: 2023-05-03 12:55 GMT
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां विंध्याचल थाना क्षेत्र के काली खोह मार्ग स्थित बड़े बगीचा के पास रहने वाले चाट विक्रेता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसने मौत के पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। जो पुलिस को मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार, उसमें आत्महत्या करने की बात लिखने के साथ ही अंत में आई लव यू लिखकर जान दे दी लिखा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। साथ ही आत्महत्या करने के पीछे का कारण पता लगाने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, लगभग 38 साल का अविवाहित व्यक्ति मूलतः प्रयागराज नैनी का रहने वाला था। विंध्याचल धाम में वह चाट की दुकान लगाता था। रिश्ते की ही महिला 2 दिन पूर्व घर आई थी। इसके बाद वह चली गई। उसके जाने के बाद गुमसुम रहने लगा था। मंगलवार को उसका शव उसके मकान पर ही मिला। अचेतवस्था में वह पड़ा था। उसके संदिग्ध हालत की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुटी है।
चाट विक्रेता के सुसाइड करने की भनक लगते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद अब पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सघन छानबीन में जुटी है।
Tags:    

Similar News