महिलाओं ने नगर निगम में किया हंगामा, बोरिंग कराने की मांग की

Update: 2022-08-04 09:29 GMT

  Image used for representational purpose

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पानी के लिए वार्ड नंबर 35 के अंतर्गत भीखनपुर की महिलाओं ने बुधवार को नगर निगम में हंगामा किया। महिलाओं ने जलकल शाखा के वरीय जलकल अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा के चेंबर का घेराव किया और बोरिंग कराने की मांग की।

महिलाओं ने बताया कि पिछले 20 दिन से उनके मोहल्ले में प्याऊ खराब है। नगर निगम के मिस्त्री ने जाकर जांच किया तो बताया कि बोरिंग फेल हो गया है। इसलिए उस जगह पर नया बोरिंग कराया जाय। ताकि वहां रहने वाले लोगों को पानी मिल सके। ये महिलाएं भीखनपुर गुमटी नंबर एक के बजरंगवली स्थान के पास से आयी थीं। इसमें बबली देवी, नूतन देवी, सरिता देवी, सुलेखा देवी, बिमली देवी आदि शामिल थीं। जलकल अधीक्षक ने इंजीनियर कृष्णा प्रसाद, जलकल कर्मी मणि सिंह और गोपी को निर्देश दिया है कि कल तक जांच कर इसकी रिपोर्ट दें। नगर निगम से निकलने के बाद ये महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय भी पहुंची थीं। वहां आश्वस्त किया गया कि अगर नगर निगम में सुनवाई नहीं होगी तब यहां आइयेगा। अगर निगम में आवेदन दिया गया है तो निश्चित रूप से वहां काम होगा।
source-hindustan


Tags:    

Similar News

-->