महिला कोल्ड ड्रिंक में पति को जहर मरने की कोशिश कर रही थी , रिपोर्ट दर्ज
एटा : उत्तर प्रदेश के एटा में सराफ ने पत्नी और अन्य ससुरालीजन के खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें पीड़ित ने कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घंटाघर निवासी विराट विश्व बंधु ने बताया कि उसकी शादी 2020 में कन्नौज की प्रिया वर्मा से हुई। तबसे विवाद के चलते फैमिली कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि विवाद सुलझाने की बात कहकर और संपत्ति हड़पने की गरज से पत्नी सहित ससुरालियों ने बुलाया। मित्र के साथ पहुंचने पर कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी।
पीने के बाद मुझे बेचैनी हुई और उल्टी हो गई। इस कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला था। कौशलेंद्र ने स्कूटी पर बैठाकर मुझे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मामला पारिवारिक है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।