महिला को रस्सी से बांधकर खटमल मारने की दवा खिलाई, हालत गंभीर

Update: 2023-10-03 09:58 GMT
महिला को रस्सी से बांधकर खटमल मारने की दवा खिलाई, हालत गंभीर
  • whatsapp icon
मेरठ। मेरठ के जाकिर कालोनी में एक महिला को उसके ससुरालियों ने खटमल मारने की दवा पिला दी। महिला की हालत गंभीर है। जाकिर कॉलोनी निवासी समा को उसके ससुराल वालों ने रस्सी से बांधकर खटमल मारने की दवा पिला दी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोगों ने समा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी है।
नौचंदी थाना पुलिस के मुताबिक समा पुत्री रहमतउल्ला की शादी आठ वर्ष पूर्व जैदी फार्म निवासी शाहरुख से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है पति शाहरुख सब्जी लेने चला गया था। इसी दौरान सास, ससुर, ननद, देवर ने मिलकर महिला को बेड पर रस्सी से बांध दिया। बाद में जबरन खटमल मारने वाली दवा दी। इससे हालत बिगड़ गई।
चीखपुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उसकी जान बचाई। वहीं, मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की रही है।
Tags:    

Similar News