मेरठ में महिला की चाकू से गोदकर हत्या

Update: 2023-01-27 11:02 GMT

मेरठ: मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास के जंगल में देर शाम महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका एक चिकित्सक की कोठी में काम करती थी। वह घर लौट रही थी, तभी बदमाशों ने घेरकर उस पर हमला किया। महिला को लहूलुहान हालत में देख एक राहगीर की सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। महिला को अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

मऊखास निवासी रमेश कुमार कपड़ों की सिलाई करता है। उसकी पत्नी बबीता रोजाना की तरह शाम 8 बजे घर लौट रही थी। गांव से करीब 300 मीटर पहले ही मुख्य मार्ग स्थित छोईया गांव के पास बबीता को बदमाशों ने घेर लिया और उस पर चाकू से वार कर दिए।

एक राहगीर की सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस ने हत्या के कारण जानने के लिए परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस जांच कर रही है कि हत्या की वजह क्या हो सकती है। लूट का विरोध, पुराना विवाद, रंजिश या फिर अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Tags:    

Similar News