किशोरी को बहलाकर ले गई महिला, रिपोर्ट दर्ज

Update: 2023-08-31 08:13 GMT
बरेली। कैंट क्षेत्र में किशोरी को बहलाकर ले जाने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी के पिता ने बताया कि वह और उसकी पत्नी मारिया कंपनी में काम करते हैं। उनके साथ खुशबू नाम की एक महिला भी काम करती थी।
कुछ दिन पहले खुशबू रहने के लिए घर पर आई और तीन दिन रुकने के बाद उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गई। शिकायत पर कैंट पुलिस ने खुशबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Tags:    

Similar News

-->