शाहजहांपुर में मिट्टी की खुदाई करने के दौरान ढांग के गिरने से महिला की मौत

Update: 2024-03-21 08:00 GMT
संभल : संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव शहबाजपुर में तालाब के किनारे मिट्टी की खोदाई करते समय ढांग गिर गई। इसके नीचे दबकर गांव निवासी हरकली (45) की मौत हो गई। पास में मिट्टी की खोदाई कर रही महिलाओं ने शोर मचाया। इसके बाद महिला के शव को बाहर निकाला गया। गांव शहबाजपुर निवासी महिला हरकली होली के त्योहार पर घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने तालाब पर गई थी।
वह ढांग के नीचे से खोद कर मिट्टी निकाल रही थी। अन्य महिलाएं तालाब के दूसरे हिस्से में मिट्टी खोद रही थी। नीचे से खोदाई करते समय अचानक ढाग गिर गई। महिला के पेट से नीचे का हिस्सा ढांग के नीचे दब गया। आवाज सुनकर अन्य महिलाएं घटना की ओर दौड़ी। हरकली को नीचे दबाकर देखकर उन्होंने शोर मचा दिया।
कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर जमा हो गई। करीब एक घंटे के बाद महिला को मिट्टी के नीचे से निकाला गया। जब तक महिला की मौत हो गई थी। घटना स्थल पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव पीएम को भेजा दिया है।
Tags:    

Similar News