पति को जिंदा जलाकर मारने का आरोप महिला पर

बड़ी खबर

Update: 2023-02-02 10:19 GMT
एटा। एटा में महिला पर पति को जिन्दा जलाकर मारने का आरोप लगा है। परिजनों ने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह मौके पर पहुंचे। लोगाें से पूछताछ की। इसके बाद बाडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने शार्ट सर्किट से आग लगने पर मौत होने की बात कही है। मामला मंगलवार रात का है। 23 जनवरी 2023 को यानी 7 दिन पूर्व नव विवाहिता संजना की शादी एटा जनपद के मलावन थाना छेत्र के निगोह हसनपुर गांव दुष्यंत कुमार के साथ हुई थी।
दुष्यंत कुमार ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद ये दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे भी हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया है। एएसपी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां पर दुष्यंत की जली हुई बाॅडी मिली थी। हादसे में जलने से मौत की आशंका है। हालांकि परिजनों की शिकायत पर थाना मलावन में केस दर्ज किया जा रहा है। मौके पर फील्ड यूनिट टीमों ने विजिट किया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
Tags:    

Similar News