पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Update: 2023-07-23 04:17 GMT

फिरोजाबाद । मक्खनपुर थाना पुलिस ने शनिवार को हत्या के आरोप में महिला उसके प्रेमी सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला ने अपने प्रेमी व उसके साथियों के सहयोग से प्रेम सम्बंधों में बाधक बन रहे पति की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया था। पुलिस ने खुलासा कर सभी को जेल भेजा है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि नौ जुलाई को थाना मक्खनपुर पर विसमवीर निवासी विल्टीगढ देवजीत थाना मक्खनपुर की गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में थी। इसी दौरान ज्ञात हुआ कि विसमवीर तीन जुलाई से लापता है, जबकि उनकी गुमशुदगी छह दिन बाद दर्ज करायी गई है।

जांच की गई तो बाद में विसमवीर का शव पड़ा मिला। जांच के दौरान मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की गई तो मामला साफ हो गया। उसने पति की हत्या करना स्वीकार किया। जिसके बाद थानाध्यक्ष मक्खनपुर शिवभान सिंह ने विसमवीर की पत्नी शशी, प्रेमी जितेन्द्र और उसके दोस्त गलुशन उर्फ गुल्ला, हिमांशु चौहान उर्फ ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

एएसपी ने बताया कि आरोपित शशी का जितेन्द्र से प्रेम प्रसंग था, जिसके बारे में उसके पति विसमवीर को पता चल गया था, जिसे रास्ते से हटाने के लिए शशी व जितेन्द्र ने विसमवीर की हत्या की साजिश रची थी। इसके तहत जितेन्द्र ने अपने साथी अभियुक्त गुलशन उर्फ गुल्ला व अभियुक्त हिमांशु चौहान उर्फ ठाकुर के साथ मिलकर विसमवीर की हत्या कर शव को फेंका था।

Tags:    

Similar News