हादसे का शिकार बनी पत्नी, lawyer पति ने कर दिया बेघर
हादसे का शिकार बनी पत्नी
Shivpuri.शिवपुरी (झांसी)। शिवपुरी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात चलती ट्रेन से गिरकर 21 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। पत्नी को बचाने के लिए पति भी ट्रेन से कूद गया। इसके बाद करीब डेढ़ से दो किलोमीटर पीछे शव मिला, जिसे पति कंधे पर उठाकर आधा किलोमीटर तक पैदल चला। बाद में जब उसे रास्ता मिला तो वह पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचा। पति विकास का कहना है कि इससे पहले रेलवे पुलिस जीआरपी के जवान उससे कह रहे थे कि वह भाग रहा है और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद ही उसे जाने देंगे। ग्वालियर निवासी एडवोकेट विकास जोशी की शादी उरई, जालौन, यूपी निवासी शिवानी शर्मा से 16 अप्रैल को हुई थी।
विकास जोशी इंदौर के रहने वाले हैं और वहीं एडवोकेट हैं। विकास के मुताबिक वह पत्नी को लॉ की परीक्षा दिलाने उरई ले गए थे। परीक्षा के बाद मंगलवार को दोनों ग्वालियर लौटे और इसके बाद शाम 6.50 बजे ट्रेन से इंदौर लौटने के लिए रवाना हुए। ट्रेन में शिवानी को अचानक उल्टी जैसा महसूस हुआ और वह गेट के पास बैठ गई। विकास ने बताया कि शिवानी एस.4 कोच में अपर बर्थ नंबर 16 पर लेटी थी। ट्रेन के शिवपुरी रेलवे स्टेशन से रवाना होने के चार किलोमीटर बाद रात करीब 9 बजे शिवानी को अचानक उल्टी होने लगी। उसने बताया कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए वह ट्रेन के गेट के पास बैठ गई और उल्टी करने लगी। मैं पानी लेने सीट पर गया और जब वापस लौटा तो गेट पर खड़े एक लड़के ने बताया कि उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से गिर गई। यह सुनकर मैं घबरा गया और दौड़कर चेन खींच दी।