Weather: देर रात पश्चिमी यूपी में हुई जोरदार बारिश

Update: 2024-09-10 07:27 GMT
Weather मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश से माैसम सुहावना हो गया है। गर्मी से जहां तापमान कम हो गया है वहीं लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है। हालांकि मेरठ में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इस कारण से लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
मेरठ में सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दिया। सूरज की तपिश ज्यादा होने के कारण गर्मी परेशान कर रही थी। शाम को करीब छह बजे अचानक से मौसम बदला और आसमान पर बादल छाए और अंधेरा हो गया। रात 12 बजे बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले दो दिन तक बारिश की संभावना है।
दिन में मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी के चलते दिन का तापमान सितंबर में पहली बार 36 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हो गई। मेरठ का एक्यूआई 83, जयभीमनगर 86, गंगानगर 73, पल्लवपुरम 91, दिल्ली रोड 100 दर्ज किया गया।
Tags:    

Similar News

-->