Weather : बरेली में रिमझिम बारिश, चार दिन तक मौसम का येलो अलर्ट

Update: 2024-07-05 06:19 GMT
Weather बरेली : बरेली में बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार को सुबह पांच बजे से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हुई। घने बादल छाए हुए हैं। बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी मुश्किल हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक रुहेलखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। बरेली समेत पीलीभीत,
बदायूं और शाहजहांपुर
में भी बारिश के आसार हैं।
जिले में बीते नौ दिनों से मानसून मेहरबान है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर बादल मंडराते रहे। सुबह-शाम रिमझिम फुहारों से लोग तरबतर होते रहे। बीते 24 घंटे में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। दोपहर में धूप निकली तो दिन का पारा चार डिग्री बढ़ा। रात में फिर बारिश जारी रही। बुधवार देर रात हल्की व तेज बारिश होती रही। बृहस्पतिवार सुबह भी कुछ देर तक हल्की बारिश हुई। दोपहर में आसमान साफ होने से धूप निकली। अधिकतम पारा चार डिग्री बढ़त के साथ 30 डिग्री के पार जा पहुंचा।
तेज हवा से होगी बारिश
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक लगातार बारिश के बाद शहर में उच्चवायु दाब का क्षेत्र बन रहा है। लिहाजा, बादल छाने के बावजूद तेज बारिश नहीं हुई। बादल छंटने से धूप निकली। अगले चार दिन तक रुहेलखंड में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ हल्की, तेज बारिश के आसार है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.5 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Tags:    

Similar News

-->