Taj Mahal के मुख्य मकबरे पर पानी की बोतल पर रोक, नया नियम लागु

Update: 2024-08-06 18:38 GMT
आगरा Agra: आगरा में ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पानी की बोतल ले जाने पर रोक लगा दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद् ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।
पिछले सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला शाखा की एक पदाधिकारी ने ताजमहल को तेजो महालय शिव मंदिर बताकर वहां जलाभिषेक करने पहुंची और भगवा वस्त्र लहराए। हालांकि, वह सफल नहीं हो पाई और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (
CISF
) के जवानों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद् ने मंगलवार को बताया, ''CISF ने कुछ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कही है। सुरक्षा कारणों से मुख्य गुंबद से पहले पर्यटकों से पानी की बोतलें ली जाएंगी। पर्यटकों को पानी से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।''
Tags:    

Similar News

-->