बस्ती: परशुरामपुर ब्लाक के इटईं खजुरी एवं सिरसहवा, गौर ब्लाक के हथिनाश तथा कप्तानगंज के दुधौरा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिये 09 फरवरी को मतदान कराया जायेगा। उक्त जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति ने दी है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 2023 को 10 बजे से नामांकन किया जायेगा, 25 जनवरी 2023 को इसकी जांच होगी।

27 जनवरी 2023 तक नाम वापसी हो सकेगी तथा 03 बजे से प्रतीक आवंटन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना 10 फरवरी 2023 को प्रातः 08 बजे से होगी।

Tags: