VIRAL VIDEO: जेल से बाहर आते ही ज़िंदा सांप पकड़कर खाते दिखा डकैत

Update: 2024-07-08 13:09 GMT
Fatehpur फतेहपुर। डकैत नाम जहन में आते ही घोड़े पर सवाल लंबी मूछ वाले बंदूकधारियों का चेहरा सामने आने लगता है, लेकिन फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र Kishanpur police station में सजा काट चुका डकैत गंगा प्रसाद केवट अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से सुर्खियों में है। अपराध की दुनिया को अलविदा बोलकर आया यह डकैत पहले तो कुछ दिन मछलियों का शिकार करने लगा फिर अचानक नदी से सांप पकड़कर खाने लगा। 55 साल का दस्यु गंगा प्रसाद केवट उर्फ फौजी, जो कभी बीहड़ की वादियों में सक्रिय शंकर गैंग कै राइट हैंड माना जाता था। बीते कुछ दिनों से नदी से सांप पकड़कर खाते देखा जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि केलो प्रवाह इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। किशनपुर थाना क्षेत्र के कालका का डेरा मजरे अहमदगंज तिहार गांव में गंगा प्रसाद केवट उर्फ फौजी के खिलाफ फतेहपुर व बांदा जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं। एक मामले में उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। कुछ दिन पहले लंबी सजा काटने के बाद अब अपराध की दुनिया को त्याग कर यमुना नदी में मछली का शिकार करने लगा। इस दौरान वह जहरीले सांप पकड़ कर खाने लगा।
VIRAL VIDEO: जेल से बाहर आते ही ज़िंदा सांप पकड़कर खाते दिखा डकैत
यह बात धीरे धीरे फैलने लगी लेकिन लोगों को यकीन नहीं हुआ। लेकिन पांच दिन पहले यमुना किनारे मछली का शिकार कर रहा था, तभी नाव के नीचे एक जहरीला सांप आ गया। जहां अन्य शिकारी सांप को देख भाग गये लेकिन गंगा प्रसाद ने उसे पकड़ लिया और मुंह पकड़ कर पानी से धुला और फिर उसे जिन्दा खाने लगा। इस बीच किसी ने सांप खाते हुए वीडियो बना कर वायरल कर दिया। लोग वीडियो देख हैरान हैं। गंगा प्रसाद उर्फ फौजी दस्यु बदमाश शंकर की मौत के बाद खुद गैंग चलाता था। बांदा जनपद थाना कमासिन के कगार गांव का निवासी है, वर्तमान में अपनी ससुराल फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र में अहमदगंज तिहार गांव में रह रहा है। उसका दावा है कि अपनी खोपड़ी से वार कर दर्जनभर नारियल तोड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर किसी भी व्यक्ति को अपनी खोपड़ी से लडाकर जान से मार सकता है।
Tags:    

Similar News

-->