राम की पैड़ी पर बाइक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल

अयोध्या की राम की पैड़ी पर हर रोज हजारों की संख्या में लोग आते हैं और स्नान करते हैं। हाल ही में एक दंपती के पैड़ी में अश्लीलता करने पर स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी

Update: 2022-07-05 09:03 GMT

अयोध्या की राम की पैड़ी पर हर रोज हजारों की संख्या में लोग आते हैं और स्नान करते हैं। हाल ही में एक दंपती के पैड़ी में अश्लीलता करने पर स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई थी।

अब सरयू की जलधारा में एक युवक का बाइक से स्टंट करते वीडियो वायरल हो रहा है। युवक सिर्फ अंडरवियर में है और नदी में बाइक चला रहा है। आसपास कुछ लोग स्नान कर रहे हैं जिनमें महिलाएं भी हैं।बता दें कि यहां सरयू घाट पर अक्सर लोगों के डूबने की भी घटनाएं होती रहती हैं। लोगों की इन हरकतों की वजह से प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं।हर रोज इतनी बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही के बावजूद कुछ लोग कैसे मनमानी कर लेते हैं। युवक का सरयू नदी में बाइक चलाते वीडियो वायरल हो रहा है। उसे रोकने वाला आसास कोई है नहीं।बता दें कि अयोध्या कोतवाली के नया घाट और लक्ष्मण घाट चौकी के बीच का क्षेत्र राम की पैड़ी कहलाता है।


Similar News