Varanasi: एक तेज रफ्तार मारुति कार ने कई लोगों को मारी टक्कर
"कार ने कई लोगों को टक्कर मारी"
वाराणसी: लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार ने पांडेयपुर चौराहे पर दहशत फैला दी। खजुरी पेट्रोल पंप से लहराते हुए आ रही कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस लाइन की ओर भाग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति बेहद तेज थी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा था कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन घटना ने स्थानीय लोगों को भयभीत कर दिया।
सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर वाहन को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।