Varanasi: काशी में पीएम मोदी के आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

"बाबतपुर एयरपोर्ट पर गरमजोशी से स्वागत"

Update: 2026-04-28 09:51 GMT

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर अपने तीसरे कार्यकाल में छठवीं बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर करीब 1:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।


प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक पुलिस बल तैनात रहा। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, साथ ही जनसभा को भी संबोधित करने की संभावना है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को आगामी विकास योजनाओं और क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News