UTTARPRADESH : करंट ने ली दंपती की जान, घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा

Update: 2024-07-19 03:38 GMT
UTTARPRADESH : कोन CONE थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवाटन में शुक्रवार FRIDAY की सुबह दर्दनाक हादसे में दम्पती की मौत DEATH हो गई। घर की पोताई के दौरान स्टैंड फैन STAND FAN  को हटाते समय पत्नी करंट CURRENT की चपेट में आ गई, उसे बचाने की कोशिश TRY  में पति भी जद में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
देवाटन गांव निवासी इद्रीश (32) पुत्र आलम और उसकी पत्नी नजबून खातून (28) मुहर्रम के तीजा की तैयारी में जुटे थे। इसके लिए घर की साफ सफाई कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह 5 बजे घर की मिट्टी से पोताई करते समय नजबून पंखा हटाने लगी। पंखे में करंट उतर रहा था। पैर गिला होने से वह करंट की चपेट में आ गई।
उसकी चीख सुनकर पास में मौजूद पति उसे बचाने गया तो वह भी करंट CURRENT के कारण चिपक गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
Tags:    

Similar News