उत्तर-प्रदेश: सीएनजी पंप पर रिफिलिंग करते समय वाल्व हुआ लीक, मचा हड़कंप

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-07-17 15:56 GMT
आगरा में यमुनापार कालिंद्री विहार रोड स्थित सीएनजी पंप पर रिफिलिंग करते हुए वाल्व लीक हो गया। इससे सीएनजी का रिसाव होने लगा। सीएनजी के रिसाव होते ही अफरा-तफरी मच गई। तेजी से सीएनजी पंप को खाली करा दिया गया।
यमुनापार कालिंद्री विहार रोड स्थित सीएनजी पंप रविवार दोपहर रिफिलिंग करते हुए वाल्व लीक हो गया, जिसके बाद सीएनजी की बिक्री बंद करते हुए वाहनों को बाहर निकलवाया। एहतियातन रास्ते से आवागमन भी रोक दिया गया। करीब आधा घंटे में वाल्व रिपेयर हुआ। इसके बाद सीएनजी की बिक्री शुरू हुई।
ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विनय भारद्वाज ने बताया कि पंप से सीएनजी अनलोड करते वक्त वाल्व से रिसाव हो गया था। मरम्मत कर ठीक कर दिया है। बिक्री संचालित हो गई है।
Tags:    

Similar News