उत्तर प्रदेश : कई ज‍िलों में दो डि‍ग्री तक ग‍िरा तापमान

Update: 2022-06-15 13:23 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्‍तर प्रदेश के लोगों को जल्‍द गर्मी से राहत म‍िल सकती है। आज प्रदेश के कई ज‍िलों में तापमान में दो से तीन ड‍िग्री की ग‍िरावट दर्ज की गई है। हालंक‍ि अभी लोगों को गर्मी से न‍िजात नहीं म‍िली है लेक‍िन आसमान में बादलों की आवाजाही शुरु हो गई है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज में बादलों के साथ धूप न‍िकलने की वजह से उमस बढ़ गई है।जल्‍द ही प्रदेश में मानसून तेजी के साथ सक्र‍िय होने के संकेत म‍िले हैं। मौसम व‍िभाग की मानें तो प्रदेश के कई ज‍िलों में तेज आंधी और बार‍िश की संभावना है। वहीं लखनऊ में आज अध‍िकतम तापमान 41 ड‍िग्री, कानपुर में 41 ड‍िग्री, बांदा में 39 डि‍ग्री, च‍ित्रकूट में 39 ड‍िग्री, प्रयागराज में 41 ड‍िग्री, वाराणसी में 41 ड‍िग्री द‍र्ज क‍िया गया है। एक द‍िन पहले तक इन ज‍िलों में तापमान 43 से 44 ड‍िग्री के बीच था।


Similar News