उत्तर प्रदेश : नशे की मंडी बन गई ताजनगरी, कई प्रदेशों की पुलिस ने की छापेमारी

Update: 2022-06-26 04:13 GMT
उत्तर प्रदेश : नशे की मंडी बन गई ताजनगरी,  कई प्रदेशों की पुलिस ने की छापेमारी
  • whatsapp icon

जनता से रिश्ता : ब्रज में रेल की पटरियों से लेकर सड़क मार्ग से नशे की तस्करी होती है। कोई शराब की तस्करी करता है तो कोई गांजे की। ताजनगरी नशीली दवाओं की प्रदेश में सबसे बड़ी मंडी है। कई प्रदेशों की पुलिस त्नशीली दवाओं के लिए छापेमारी कर चुकी है। पुलिस ने जितनी सख्त कार्रवाई नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त दवा व्यापारियों के खिलाफ की है उतनी सख्त कार्रवाई दूसरे नशे की तस्करी वालों के खिलाफ नहीं हुई है। आगरा से पंजाब, दिल्ली सहित कई प्रदेशों में नशीली दवाओं की तस्करी होती थी। आगरा पूर्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशीली दवाओं की तस्करी का केंद्र रहा है।

वर्ष 2005 में नारकोटिक्स ब्यूरो ने कमला नगर में डॉक्टर ब्रजभूषण बंसल को गिरफ्तार किया था। अमेरिका में उनका डॉक्टर बेटा पकड़ा गया था। आगरा से प्रतिबंधित नशीली दवाएं अमेरिका सहित कई देशों में भेजी जातीं थीं। जयपुर में डॉक्टर की बेटी भी पकड़ी गई थी। दो साल पहले पंजाब पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी में कमला नगर में छापेमारी की थी। पंजाब में नशीली दवाओं की सप्लाई के तार आगरा से जुड़े निकले थे। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र पुलिस भी कई बार छापेमारी कर चुकी है। दो साल में नशीली दवाओं की तस्करी में एक दर्जन से अधिक लोग जेल भेजे जा चुके हैं।
आधा दर्जन के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की है।
सोर्स-hindustan


Tags:    

Similar News