Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश: जिले के पिपरी माफी गांव निवासी एक छात्र बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। स्कूल के निकट पहुंचने पर प्राइवेट बस ने छात्र को कुचल दिया। छात्र की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस के चालक और परिचालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है
हादसा देख ग्रामीण इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने बस सहित कंडक्टर और ड्राइवर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा। चालक और परिचालक से पूछताछ की जा रही है।
Tags: