जनता से रिश्ता : परिषदीय विद्यालयों में भी योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को योग दिवस की पूर्व संध्या पर कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुरियारी में जिला गाइड कैप्टन भावना सिंह ने छात्रों को योग की विभिन्न क्रियाओं से अवगत कराया। कपालभाति अनुलोम-विलोम भ्रस्तिका भ्रामरी प्राणायाम आदि के जरिये उन्होंने नियमित योग के लिए प्रेरित किया।

भावना सिंह ने बताया कि मंगलवार को समस्त छात्रों और ग्रामीणों की मौजूदगी में वृहद स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सोर्स-hindustan


Tags: