उत्तरप्रदेश: भाजपा एजेंट के रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया, उनके साथ मारपीट की

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। उन्हें तलाश कराया जा रहा है।

Update: 2022-02-15 17:07 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: उसावां (बदायूं)। सोमवार को रावतपुर गांव में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के पति समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर सोमवार को विवाद हो गया था। रावतपुर निवासी राजबाबू भाजपा के एजेंट थे। उन्होंने पीठासीन अधिकारी से फर्जी वोट डाले जाने की शिकायत की थी। इसके बाद वह अपने घर चले गए। आरोप है कि वह घर लौट रहे थे। उसी समय रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। वह आरोपियों से बचकर किसी तरह अपने घर पहुंचे। उनके पीछे-पीछे आरोपी भी आ गए और उन्होंने राजबाबू के घर पर पथराव कर दिया। इसमें राजबाबू, उनके पिता नत्थूसिंह और चाचा हरनाथ सिंह घायल हो गए थे। सूचना पर सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा, एसओ प्रकाश सिंह भी पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की। बाद में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह को इसकी सूचना मिली तो वह राजबाबू के घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देर रात तक पुलिस मामले में लगी रही। उसके बाद पुलिस ने राजबाबू यादव की तहरीर पर रिजोला जिला पंचायत सदस्य के पति राजानगला निवासी अनिल यादव, शीशराम, रामगोपाल, मोनू, सोनू, रामरहीश, वीरपाल, सिविल लाइंस निवासी विश्राम यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। उन्हें तलाश कराया जा रहा है।


Tags:    

Similar News