Uttar Pradesh News: शिक्षक ने पुल पर अचानक रुकवाया रिक्‍शा और गंगा नदी में लगा दी छलांग

Update: 2024-08-17 05:53 GMT
Uttar Pradesh News: प्रयागराज के झूंसी के गांधी इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता 40 वर्षीय करुणा शंकर शुक्ला शुक्रवार शाम को पत्नी के सामने शास्त्री पुल पर ई रिक्शा रुकवाकर गंगा में कूद गए। पुल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। मल्लाहों और गोताखोरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह उन्होंने हाथ की नस काट ली थी। पत्नी उन्हें ई रिक्शा से एसआरएन अस्पताल ला रहीं थीं। पत्नी ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दारागंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पत्नी माधवी, एक बेटे और बेटी के साथ झूंसी के अपार्टमेंट में रहते थे। शुक्रवार सुबह करुणा शंकर ने अपने हाथ की नस काट ली।
घरवालों ने देखा तो उन्हें झूंसी के एक हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए। इसके बाद पत्नी माधवी उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जा रही थीं। शास्त्रत्त्ी पुल पर ई रिक्शा पहुंचा तो करुणा शंकर ने पत्नी से उलझन होने की बात कही। ई रिक्शा वाले से रुकने के लिए कहा। ई रिक्शा किनारे रुका तो वह नीचे उतरे और गंगा में कूद गए। इसके चलते पुल पर अफरातफरी मच गई। घंटों की तलाश के बाद भी प्रवक्ता का कुछ पता नहीं चल पाया। पुल पर इस घटना के बाद यातायात ठप हो गया था। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई।
Tags:    

Similar News

-->