उत्तर प्रदेश : मोदी ने वाराणसी को दी 1700 करोड़ से ज्यादा की सौगात

Update: 2022-07-07 11:36 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 1700 करोड़ से ज्यादा की सौगात दी है। सिगरा स्टेडियम से उन्होंने 43 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।इससे पहले अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन और नई शिक्षा नीति पर आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ किया।

वाराणसी में शिक्षा नीति पर हो रहे समागम में पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा का मूल आधार शिक्षा को संकुचित दायरे से बाहर निकालना और 21वीं सदी के विचारों से जोड़ना है। हमारे देश में मेधा की कोई कमी नहीं रही है। दुर्भाग्य से ऐसी व्यवस्था बनाई गई थी, जिसमें पढ़ाई का मतलब केवल नौकरी ही माना गया था। गुलामी के समय अंग्रेजों ने ऐसी शिक्षा का विकास केवल अपने लिए एक सेवक बनाने के लिए किया था। आजादी के बाद थोड़ा बदलाव हुआ लेकिन ज्यादा रह गया। अंग्रेजों का बनाई व्यवस्था भारत की शिक्षा व्यवस्था नहीं थी। बनारस तो इसका जीवंत उदाहरण है। यहां ज्ञान और शिक्षा मल्टी आयामी थी। यही बहुआयामी व्यवस्था ही हमारी शिक्षा का केंद्र होना चाहिए।
source-hindustan


Tags:    

Similar News

-->