UTTARPRADESH : आज से बदला गया लखनऊ मेट्रो का समय

Update: 2024-07-15 03:39 GMT
UTTARPRADESH : यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ मेट्रो LUCKNOW METRO का समय बढ़ा दिया गया है। सोमवार से मेट्रो रात 10:30 बजे तक चलेगी। अभी तक यह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलती थी। मेट्रो के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक सोमवार से मुंशीपुलिया और अमौसी एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से आखिरी मेट्रो METRO रात 10:30 बजे रवाना होगी। इस बदलाव से उन लोगों को राहत मिलेगी जो देर रात तक सफर करते हैं। माना जा रहा है कि जनता की डिमांड DEMAND पर यह फैसला कियाा गया है।
एयर इंडिया AIR INDIA  की लखनऊ से मुंबई MUMBAI जाने वाली फ्लाइट FLIGHT रविवार को तकनीकी खराबी आने के कारण कैंसिल कर दी गई। काफी देर से इंतजार कर रहे फ्लाइट के 181 यात्रियों को कैंसिलेशन की सूचना मिली तो वे नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। उन्हें जैसे-तैसे शांत कराया गया। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 626 अमौसी एयरपोर्ट से दोपहर दो बजे टेकऑफ करती है। रविवार को यात्री समय पर एयरपोर्ट AIRPORT पहुंच चुके थे और बोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे। इस बीच एयरलाइंस काउंटर के कर्मचारियों ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसे विशेषज्ञ ठीक कर रहे हैं। कुछ देर में विमान रवाना होगा। घंटों बाद पता चला कि फ्लाइट कैंसिल FLIGHT CANCEL कर दी गई है। इससे यात्री नाराज हुए। एयरलाइंस के कर्मचारियों ने बताया कि यात्रियों TRAVELLERS को विकल्प दिए गए हैं। उन्हें नाश्ता भी कराया गया। कुछ को रमाडा होटल में ठहराया गया है। सोमवार की उड़ान से उन्हें मुंबई भेजा जाएगा। वहीं, कई यात्रियों ने आगे की तारीख में यात्रा का फैसला लिया।
Tags:    

Similar News

-->