उत्तर प्रदेश : सोने में बढ़ोतरी, जाने आज के दाम

Update: 2022-08-03 10:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आगरा में सोना और चांदी दोनों के दाम लगातार दूसरे दिन घटे हैं। लखनऊ में सोना और चांदी दोनों के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। कानपुर में चांदी का रेट घट गया, जबकि सोने में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गोरखपुर में सोना और चांदी दोनों के दाम स्थिर रहे।

लखनऊ में सोना और चांदी दोनों के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। मंगलवार को सोना 52,900 प्रति 10 ग्राम और चांदी 59,700 प्रति किलो थी। बुधवार को भी दोनों का रेट यही रहा।कानपुर में चांदी का रेट घट गया, जबकि सोने में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को चांदी 59400 प्रति किलो और सोना 51925 प्रति दस ग्राम था। बुधवार को चांदी 58750 प्रति किलो और सोना 51950 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।
गोरखपुर में सोना और चांदी दोनों के दाम स्थिर रहे। चांदी में तो लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं दिखा। बुधवार को सोना 53300 प्रति दस ग्राम और चांदी 60000 प्रति किलो रही।बरेली में सोना में थोड़ी तेजी रही लेकिन और चांदी का दाम स्थिर रहा। मंगलवार को सोना 52400 और चांदी 59000 प्रति किलो रही। बुधवार को सोना 52450 हो गया और चांदी 59000 पर रही।
source-hindustan


Tags:    

Similar News

-->