उत्तर-प्रदेश: नदी पार करते समय किसान को मगरमच्‍छ ने दबोच लिया पैर, बाल-बाल बची जान

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-07-21 15:41 GMT
पीलीभीत। डबरी नदी में घुसकर अपनी धान की फसल देखने के लिए खेत पर जा रहे किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मरिया क्षेत्र के गांव नगरिया कालोनी निवासी सुनील मंडल गुरुवार को सुबह डबरी नदी में घुसकर धान की फसल देखने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नदी के बीचोंबीच में पहुंचा, अचानक पानी में तैरते हुए आए मगरमच्छ ने पीेछे से किसान पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने टांग दबोच ली। इससे किसान चीखने लगा। निकट के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर जा पहुंचे। लाठी के सहारे मगरमच्छ के चुंगल से छुड़ाया। हमले में सुनील का पैर घायल हो गया।
बाद में मगरमच्छ के हमले की सूचना मिलने पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल को नदी से निकालकर उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक द्वारा ग्रामीण का उपचार किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में मगरमच्छों की तादाद काफी बढ़ गई है। सुबह शाम शिकार की तलाश में मगरमच्छ नदी से बाहर निकल कर खेतों में पहुंच जाते हैं। कभी कभी गांव के निकट तक मगरमच्छ घूमते देखे जाते हैं। जिनसे हर समय हमले का खतरा बना रहता है।
Tags:    

Similar News