Uttar Pradesh: भाई को गोली मार , तमंचा लहराते पहुंचा पुलिस चौकी

Update: 2024-07-11 05:16 GMT
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार शाम युवक ने अपने ही भाई में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाइयों के बीच पैसे का लेनदेन एवं जमीन का विवाद चल रहा था। आरोपी युवक गोली मारकर हथियार लहराते हुए पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली उसके भाई हुकम की आंख के नीचे लगी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी हथियार लहराते हुए चौकी पहुंच गया। अपने आप को मुजरिम बताने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी युवक को पकड़ लिया है। तमंचा बरामद कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->