UTTARPRADESH : शादी के 12 घंटे में विधवा हो गई दुल्हन

Update: 2024-07-12 06:27 GMT

UTTARPRADESH : मैनपुरी में 12 घंटे पहले दुल्हन को लेकर आए दूल्हे GROOM की असमय मौत हो गई। गुरुवार को वह दहेज में मिले बेड पर सो गया। परिजनों को वह बेहोशी की हालत में मिला तो परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल HOSPITAL ले गए।

दहेज के बेड BED पर सोया फिर नहीं उठा दूल्हा, शादी के 12 घंटे में विधवा हो गई दुल्हन

यूपी UP में मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम चांदा हवेलिया में 12 घंटे पहले दुल्हन को लेकर आए दूल्हे की असमय मौत हो गई। गुरुवार को वह दहेज में मिले बेड पर सो गया। परिजनों को वह बेहोशी की हालत में मिला तो परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल HOSPITAL ले गए। जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

ग्राम चांदा हवेलिया निवासी सत्यराम यादव के इकलौते पुत्र सोनू की शादी 9 जुलाई को हुई थी। बारात औरैया के ग्राम सुल्तानपुर गई थी। 10 जुलाई को बारात और दुल्हन अलका पुत्री अरविंद यादव को लेकर सोनू अपने घर आ गया। गुरुवार को दोपहर एक बजे वह शादी में मिले बेड पर जाकर सो गया। काफी देर तक वह सोकर नहीं उठा तो घर वालों ने उसे जगाया। लेकिन वह बेहोश मिला। परिजन उसे किशनी की एक निजी अस्पताल HOSPITAL लेकर आए। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। दुल्हन का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

अयोध्या में लखनऊ से श्रीराम द्वार व सुल्तानपुर से भरत द्वार से होगी एंट्री ENTRY , टोल प्लाजा की तर्ज पर बनेंगे

दूल्हे की मौत अचानक कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। परिजनों का कहना है कि शादी की थकान के बाद कुछ देर के लिए वो सो गया था लेकिन फिर उठा नहीं। जब उसे उठाने की कोशिश की तो बेहोश हालत में मिला। इसके बाद उसे अस्पताल भी ले गए लेकिन डॉक्टरों DOCTORS ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने दुल्हन को इसकी जानकारी दी तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दुल्हन के परिवार FAMILY को भी इसकी जानकारी दी गई। शादी के लिए जमा परिवार अब मातम मना रहा है।

Tags:    

Similar News

-->