उत्तर प्रदेश : हिंसक प्रदर्शन मामले में अब तक 475 गिरफ्तार

Update: 2022-06-20 15:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ संगठनों के भारत बंद के आवाहन का उत्तर प्रदेश में कोई असर नहीं दिखा है। हालांकि कुछ जगहों पर युवाओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला लेकिन वो भी पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। यूपी में अग्निपथ के विरोध में हुई हिंसक घटनाओं के मामले में अब तक कुल 475 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि कुल 39 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

सोमवार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि हमने भारत बंद को देखते हुए जरूरी इंतजाम किए हैं। पीएसई की 141 कंपनियां और सीएपीएफ की 10 कंपनियां तैनात प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है और किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। उत्तर प्रदेश में बंद का कोई असर नहीं देखा गया है। एडीजी ने आगे कहा कि बीते दिनों अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश में हुई हिंसक घटनाओं के मामले में अब तक 39 केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, 475 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 330 को गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भड़काने की कोशिश करने वाले कोचिंग संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News