Chhapar छपार:दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेरठ से हरिद्वार की ओर जा रहा ड्रम से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यातायात जाम हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। शुक्रवार सुबह पांच बजें के लगभग प्लास्टिक के ड्रम से ट्रक मेरठ से हरिद्वार की और जा रहा था, जैसे ही वह हाईवे पर बढेडी चौराहे के पास पहुंचा तो तेज गति से होने के कारण अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया और ड्रम भी सडक पर फैल गए। जिससे यातायात जाम हो गया। चालक परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया और दोपहर 12 बजें के
लगभग जेसी
बी मशीन के द्वारा ट्रक को हाईवे से हटाया गया।
लाठी डंडे से मारपीट के दो आरोपित गिरफ्तार
चोरों की अफवाह के चलते घर के बाहर बैठे व्यक्ति व महिला पर पडोस के ही चार आरोपितों ने लाठी डंडे से हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के गांव बरला निवासी नूर आलम पुत्र मुस्तफा ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है
Tags: